Advertisement

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति ने गयाजी में किया पिंडदान और तर्पण

Share
Advertisement

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिसर में पत्नी संग पिंडदान, तर्पण किया। इससे पहले गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उपराष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

Advertisement

Jagdeep Dhankhar: मंदिर परिसर में रुके तीन घंटे, कराया ब्राह्मण भोज

उपराष्ट्रपति तकरीबन तीन घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। पुरोहित गया गजाधर लाल पाठक ने यह पूजा संपन्न कराई। गया गजाधर लाल पाठक विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव भी हैं। मंदिर परिसर में उपराष्ट्रपति ने 11 ब्राह्मण को भोजन और दान-दक्षिणा भी दी।

Jagdeep Dhankhar: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद

गया जी के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण पर नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां वह छात्रों और प्राध्यापकों के साथ संवाद किया।

विद्यार्थियों को दिए शिक्षा के टिप्स

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावा देश-विदेश के छात्र छात्राएं शामिल हुए। वे पहली बार नालंदा यूनिवर्सिटी आकर काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने राजगीर की वादियों के बारे में भी चर्चा की। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए।

‘संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करना हमारी संस्कृति नहीं’

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का सरलता पूर्वक जवाब दे रहे थे। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संवैधानिक संस्था पर की जाने वाली टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करना हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरीत है। जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर हो उसका आचरण उतना ही मर्यादित होना चाहिए।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, संवाददाता, गया, बिहार

रिपोर्टः आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें:Breaking: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पितृपक्ष मेला में पिंडदान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें