Biharराजनीतिराज्य

हम पार्टी ने पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए निकाला प्रचार रथ

HAM Party Patna: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर का एक प्रचार रथ रवाना हुआ। इसे पार्टी मुखिया जीतनराम मांझी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री डा. सतोष सुमन भी मौजूद रहे। 23 फरवरी को प्रस्तावित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन के प्रचार प्रसार एवं उसे सफल बनाने के लिए बुधवार को 11:00 बजे प्रचार रथ को रवाना किया गया।

पटना और आसपास के लोगों को करेगा जागरूक

यह प्रचार रथ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमल प्रवेश के नेतृत्व में निकाला गया। इसके माध्यम से पटना एवं पटना के आसपास के जिलों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को अधिक से अधिक पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

‘आम जन तक पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियां’

साथ ही पार्टी की नीतियों को भी आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री वर्तमान टेकरी विधायक डॉ अनिल कुमार एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी भी मौजूद थे।

‘हजारों की संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता’

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमल परवेज ने कहा कि 23 फरवरी को बापू सभागार पटना में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं कार्यकर्ताओं को निमंत्रित करने के लिए उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ की ओर से प्रचार रथ निकाला गया। जो आज एवं कल पटना और पटना के आसपास के जिलों का भ्रमण करेगा।

अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील

उन्होंने बताया कि आयोजन की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिन्हा और राष्ट्रीय सचिव सह मिडिया प्रभारी आदित्य राज को दी गई है। कार्यर्ताओं एवं आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सम्मेलन को सफल बनाने का निमंत्रण देना है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर श्याम सुंदर शरण, अविनाश कुमार,मनोज सिन्हा,आदित्य राज, राजेश्वर मांझी, सुनीता अशोक, भीम सिंह, रामविलास प्रसाद, गीता पासवान,आकाश कुमार, अनिल रजक, रविंद्र शास्त्री,श्रवण कुमार, रणविजय पासवान, विश्व रंजन,एजाज अहमद,साधु यादव आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: छूआछूत के धुर विरोधी थे संत रविदास, धूमधाम से मनाएंगे जयंती- उमेश कुशवाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button