Biharराजनीतिराज्य

Bihar: गिरिराज सिंह बोले… बिहार में अपराध की सीमा जंगलराज टू से भी ऊपर

Giriraj to Bihar Government: केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार में जंगल राज की बात कही। वहीं फुलवारी शरीफ में हुए दुष्कर्म और हत्या कांड पर भी पुलिस और शासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साइको है।

‘इंस्पेक्टर भी सुरक्षित नहीं’

गिरिराज सिंह ने कहा कि ये बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अपराध की सीमा जंगल राज टू की संज्ञा से ऊपर चली गई है। सिपाही छोड़िए इंस्पेक्टर भी बिहार में सुरक्षित नहीं है। फुलवारी शरीफ की घटना के बारे में उन्होंने कहा, पुलिस की नाक के नीचे यह घटना हुई। पुलिस कह रही कि अपराधी साइको है। बिहार सरकार केस को रफा दफा करना चाहती है। नाकामी छिपा रही है। अपराधी नहीं बिहार की सरकार ही साइको है। वो चाहते हैं कि कैसे भी केस रफा दफा हो जाए। बिहार सरकार के लिए दलित की बेटी की कोई इज्जत नहीं। इसलिए आरोपी को साइको कह रही है।

‘दलित की बेटी की हत्या की कीमत नहीं होती’

उन्होंने कहा कि अगर संवेदना है तो तुरंत कार्वाई करो। यह मत दिखाओ 25 हजार या 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। दलित की बेटी की हत्या की कीमत नहीं होती है। सामाजिक कीमत होती है। आप लोगों ने जो किया है वो कभी माफ करने लायक नहीं।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:  Bihar Tourism: उत्तर प्रदेश में किया बिहार पर्यटन बढ़ाने का आह्वान, किया रोड शो

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button