Advertisement

RLJD में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार, बाबूउद्दीन बने दिल्ली अध्यक्ष

Expansion in RLJD

Expansion in RLJD

Share
Advertisement

Expansion in RLJD:  राष्ट्रीय लोक जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार किया गया है। इसके तहत बाबूउद्दीन को दिल्ली और वस्मी जहीर नकवी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने इसका ऐलान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएमजाफरी की मौजूदगी में किया।

Advertisement

Expansion in RLJD: कई राज्यों में होगी नुमाइंदगी

इसके अलावा राष्ट्रीय कमिटी में एक उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक महासचिव और तीन सचिव बनाए गए हैं। जाफरी ने बताया कि कमिटी में देश के कई राज्यों की नुमाइंदगी हो रही है। भविष्य में कमिटी का विस्तार होगा और दूसरे राज्यों में भी प्रदेश इकाईयों का गठन किया जाएगा।

राष्ट्रीय सम्मेलन पर भी विचार

उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन करने पर भी विचार कर रहा है। जाफरी ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमिटी में सैयद आबिद हुसैन को उपाध्यक्ष, अब्दुल हसीब जामई को प्रधान महासचिव, मो० जावेद को महासचिव बनाया गया है। सैयद समर अब्बास हुसैन नकवी, खालिद और इफ़्तेख़ार अहमद प्रकोष्ठ के सचिव होंगे। शकील अब्बास को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष और रजी हैदर को प्रधान महासचिव बनाया गया है।

‘महागठबंधन सरकार मुसलमानों को समझती है वोट बैंक’

बताया गया कि सरफराज अहमद दिल्ली प्रदेश के अपाध्यक्ष होंगे। मल्लिक ने महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से सियासत और प्रशासन में जगह नहीं दी गई है। मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अल्पसंख्यकों के हक़- हकूक को लेकर हमेशा मुखरता से आवाज उठाते रहे हैं। मल्लिक ने कहा कि बिहार में आबादी के हिसाब से मुसलमानों को उचित हिस्सेदारी मिले।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: नालंदा में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें