Advertisement

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर, रात तक 206.1m पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर

Share
Advertisement

राजधानी समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी दी है। आतिशी ने बताया कि बारिश के कारण रात तक यमुना का जलस्तर 206.1m तक बढ़ सकता है।

Advertisement

आतिशी ने किया ट्वीट

आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में कुछ इलाक़ों में कल भारी बारिश की वजह से आज यमुना का जल स्तर थोड़ा बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रात तक 206.1m तक पहुँच सकता है। दिल्ली वालों के लिए इस से ख़तरा नहीं है। उन्होंने कहा कि परंतु राहत शिविरों में रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घर वापस ना जायें। जल स्तर ख़तरे के निशान से नीचे आने के बाद ही अपने घरों में वापस जायें।

बता दें, यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। अभी भी दिल्ली के ITO इलाके में काफी पानी भरा हुआ है। वहीं, सुबह बारिश हो जाने के चलते ITO ब्रिज पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। दिल्ली में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों का पानी साफ, राहत कार्य में जुटी टीमों का CM केजरीवाल ने किया धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *