Advertisement

अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस AAP के साथ, CM केजरीवाल ने खड़गे का किया धन्यवाद

Share
Advertisement

दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को कांग्रेस का साथ मिल गया है। आपको बता दें कि विपक्षी दल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में अपनी दूसरी बैठक करने जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लाए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

Advertisement

वहीं इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खड़गे का धन्यवाद किया है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ खड़े रहने के लिए खड़गे जी को धन्यवाद। यह अध्यादेश भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी है और इसका डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। अगर देश के लोकतंत्र और संविधान को झटका लगता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर काम करें। कोई भी व्यक्ति देश से बड़ा नहीं है।

अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस के समर्थन को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने देश भर की पार्टी से इसपर समर्थन मांगा। तमाम बड़ी पार्टियों ने केजरीवाल के आह्वान पर अपना समर्थन किया। आज कांग्रेस ने इस अध्यादेश पर अपना स्टैंड क्लीयर किया। हम कांग्रेस की इस फैसले का स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों का पानी साफ, राहत कार्य में जुटी टीमों का CM केजरीवाल ने किया धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें