दिल्ली की सड़कों का पानी साफ, राहत कार्य में जुटी टीमों का CM केजरीवाल ने किया धन्यवाद
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के साथ साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति हो रही है। हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़कों पर पानी भरा हुआ है। आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से लाल किला में पानी भर गया था। इस वजह से लाल किला को विजीटर्स के लिए बंद कर दिया गया था। अब लाल किला के आस पास की सड़कों पर भरा पानी घटने लगा है।
आतिशी ने दी जानकारी
इसकी जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर दी। आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे ये बताते हुए ख़ुशी है कि PWD की रात भर की मेहनत से लाल किले के पीछे के सड़क से पानी साफ़ हो गया है। अभी सड़क से मिट्टी और कीचड़ की सफ़ाई ही रही है। कुछ समय में यह सड़क ट्रैफिक के लिए खुल जाएगी।
आपको बता दें कि जैसे ही दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर काम किया। आम आदमी पार्टी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत रसोई की शुरूआत की। दिल्ली सरकार ने प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पानी से लेकर मेडिकल तक की सुविधाएं मुहैया कराई।
सीएम केजरीवाल ने किया धन्यवाद
वर्तमान में दिल्ली की स्थिती को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्लीवासियों को बचाने और जीवन को सामान्य स्थिति में लाने के लिए 24×7 काम करने के लिए PWD, DJB, सेना, NDRF, I&FC, नौसेना और अन्य विभागों के सभी अधिकारियों और इंजीनियरों को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन सभी को सलाम! धन्यवाद।
ये भी पढ़ें: Kotdwar: दंगलेश्वर मंदिर घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा, स्नान करते समय नयार नदी में बहीं दो युवतियां