Advertisement

Delhi Metro Accident: मेट्रो के गेट में साड़ी फसने से महिला की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi Metro Accident at inderlok metro station women died stucked in metro news in hindi
Share

Delhi Metro Accident

Advertisement

दिल्ली मेट्रो के वायरल किस्से(Delhi Metro Accident) कई बार सुने जाते हैं। लेकिन 21 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। हालांकि घटना 3 दिन पुरानी है। लेकिन इस समय इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो शोरों से की जा रही है। बता दें कि इसी घटना में महिला की साड़ी गेट में अटक जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है।

Advertisement

महिला की हुई मौत

बता दें कि इस भयानक हादसे के बाद महिला की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे में घायल महिला की जान 4 अस्पताल भी नहीं बचा पाए। वहीं अब इस घटना के फैलने के बाद DMRC की ओर से रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई और हादसे की गहन जांच करने के आदेश दिए है। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट आ जाने तक प्रशासन की ओर से कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हो रही तलाश

इस घटना के बाद से ही जांच कमेटी द्वारा ट्रो स्टेशन पर लगे CCTV की फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। यह हादसा इंद्रलोक स्टेशन का बताया जा रहा है। वहीं हादसे का शिकार हुई महिला रीना दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी। मृतक रीना की एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति रवि की 9 साल पहले ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी।

वहीं परिवार का गुजारा रीना रेहड़ी लगा कर किया करती थी। मिली जानकारी के अनुसार रीना मेट्रो में सफर करते हुए भांजे की शादी में शामिल होने के लिए निकली थी। वहीं बताया जा रहा है कि बता दें कि स्टेशन से मेट्रो पकड़ी इसी दौरान उनका बेटा मेट्रो के बाहर ही रह गया था। जिसके लिए वह बाहर आई और उसी दौरान मेट्रो का गेट अचानक बंद हो गया था। उसकी साड़ी दरवाजे में फंस गई। सेंसर काम नहीं कर रहे थे, जिस वजह से दरवाजा खुल नहीं पाया और मेट्रो चल पड़ी।

दर्दनाक मौत का हुई शिकार

बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला मेट्रो के साथ ही काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। जिसके बाद प्लेटफॉर्म से टकरा कर नीचे गिर गई थी। उसे लोगों ने बेहोशी की हालत में अशोक विहार के दीपचंद बंधु अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। फिर उसे लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे RML अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन हालत नहीं सुधरने पर उसे सफदरजंग अस्पताल की इमरजेंसी में न्यूरो सर्जरी वार्ड के ICU में भर्ती किया गया, जहां 3 दिन चले इलाज के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। रीना के दिमाग, कॉलर बोन और शरीर में कई जगहों पर फ्रैक्चर था। वह कोमा में थी। इस तरह पिता के बाद मां भी 2 बच्चों को अनाथ छोड़कर दुनिया से चली गई।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/cm-mohan-yadav-ujjain-visit-viral-video-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *