Advertisement

Chhattisgarh Cabinet News: विष्णु सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, पूर्व CM रमन सिंह ने दिया इस पद से इस्तीफा…

Chhattisgarh Cabinet News

Chhattisgarh Cabinet News

Share
Advertisement

Chhattisgarh Cabinet News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद शुरू होने वाले विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। कल 17 दिसंबर को सीएम साय ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंत्रिमंडल को लेकर लंबी चर्चा की है।

Advertisement

वहीं प्रदेश में नए मंत्रिमंडल के गठन से पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ. रमन सिंह ने भी अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

रमन सिंह ने खुद बताई इस्तीफे की वजह

रमन सिंह ने खुद अपने पद से इस्तीफा देते हुए इसकी वजह बताई है। बता दें कि डॉ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है। जहां पूर्व सीएम रमन सिंह अब छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष बन रहे हैं।

इस्तीफे में क्या लिखा ?

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपते हुए डॉ रमन सिंह ने लिखा कि वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं। किन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है। कृपया मेरा त्यागपत्र स्विकार किया जाए।

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवालों पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘‘कल शाम को मैं दिल्ली गया और आज सुबह लौटा। मैंने वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और कुछ चर्चाएं कीं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/business/bank-merger-government-banks-merge-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें