Advertisement

Chaibasa: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दी बड़ी सौगातें

champaisoren laid foundation stone of 2 degree colleges in west singhbhum mtj

champaisoren laid foundation stone of 2 degree colleges in west singhbhum mtj

Share
Advertisement

Chaibasa: शनिवार 16 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को कई सौगातें दी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही टाटा कॉलेज मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था।

Advertisement

बंदगांव और हाटगम्हरिया को मिला डिग्री कॉलेज की सौगात

साथ ही इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी किया वितरण।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/buxar-young-man-who-was-going-to-kill-girlfriends-new-boyfriend-arrested-news-in-hindi/

Chaibasa के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए कांग्रेस के कोई नेता

वहीं इस समारोह में कांग्रेस पार्टी से कोई भी शामिल नहीं हुआ। गौरतलब है कि कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भी नहीं आईं। यह भी ख़बर थी की मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को भी शामिल होना था, लेकिन वे समारोह में शामिल नहीं हुए।

रिपोर्ट:- Barun Kumar

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *