Advertisement

Bijnor: न्यायालय परिसर में पति पत्नि में हुआ विवाद, पत्नि ने पति के सिर में ईंट मारकर किया घायल

Share
Advertisement

Bijnor: नजीबाबाद न्यायालय परिसर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने अपने पति के सिर में ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यायालय परिसर में घटी घटना को न्यायिक अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को पुलिस के हवाले करा दिया।
आदर्श नगर निवासी मोना का गांव भवनपुरा चांदपुर निवासी पति योगेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। पत्नी की ओर से पति के खिलाफ घरेलू हिंसा आदि मामलों में मुकदमा दायर कराया गया है। सोमवार को दोनों पक्ष न्यायालय परिसर में विवाद की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। न्यायालय परिसर में ही पति-पत्नी के बीच नोकझोंक के बीच विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पत्नी ने पति को ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति-पत्नी के बीच न्यायालय परिसर में हुए विवाद को न्यायिक अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को सिविल पुलिस के हवाले करा दिया। क्षेत्रीय उपनिरीक्षक ने आरोपी महिला और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।

Advertisement

बिजनौर से ताबिश मिर्ज़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Bijnor: दलित छात्र के पिटाई के मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *