Advertisement

Bihar: लापता किशोरी का शव बरामद, दोनों पैर टूटे हुए

लपता किशोरी का शव बरामद। (प्रतीकात्मक चित्र)।

लपता किशोरी का शव बरामद। (प्रतीकात्मक चित्र)।

Share
Advertisement

बिहार में अपराधों का क्रम अनवरत जारी है। बिहार के बगहा(Bagaha) में अपराध का एक मामला सामने आया है। यहां पांच दिन से लापता किशोरी का शव एक खेत में मिला है। किशोरी के शव की दोनों टांगे टूटी हुई हैं। शव की हालत देख लगता है कि किशोरी के साथ मारपीट की गई है। वहीं पुलिस किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जता रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

आखिरी बार मोबाइल पर बात करते हुए आई थी नजर

बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव की रहनेवाली किशोरी 12 सितंबर से अपने घर से लापता थी। गांव वालों के मुताबिक उन्होंने किशोरी को 12 सितंबर को किसी से मोबाइल पर बातचीत करते देखा था। इसके बाद से किशोरी का पता नहीं लगा। किशोरी के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। पांच दिन बाद किशोरी का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। शव की हालत देख लग रहा था कि आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस दुष्कर्म से मामला के जुड़े होने की भी संभावना जता रही है।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा बिहार

ये भी पढ़ेःभरतपुर में दिखा कुदरत का करिश्मा, 26 उंगलियों वाली अनूठी बच्ची ने लिया जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें