Advertisement

Bhadohi: महिलाओं को मासिक धर्म के विषय में किया गया जागरूक, वितरित किया गया सैनेटरी पैड

Share
Advertisement

भदोही(Bhadohi) में ‘सामर्थ्य फाउंडेशन’ के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से डीघ ब्लॉक अंतर्गत DPM स्कूल सीतामढ़ी के हॉल में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को शर्म छोड़ माहवारी के दरम्यान स्वच्छता बरतने, पैड के इस्तेमाल आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। पीरियड्स के दौरान बरती जाने सावधानियों के बारे भी बताया गया। विशेषज्ञों ने महिलाओं और किशोरियों को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की भी सलाह दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि DM गौरांग राठी ने किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया। करीब 300 से ज्यादा महिलाओं व किशोरियों को फ्री पीरियड्स पैड्स वितरित किये गए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण मिशन के क्रम में बेहतरीन पहल है। ग्रामीण अंचल की महिलाओं बच्चियों में मासिक धर्म के विषय में और सजगता होनी जरूरी है। पुरुषों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। सीता समाहित स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज भी माता सीता से बड़ा नारी सशक्तीकरण का कोई दूसरा उदाहरण नही है।

इस मौके पर डॉ रत्नेश पाण्डेय, डॉ. जया, सीडीओ यशवंत कुमार, डॉ. देवेश पाण्डेय (CHC अधीक्षक डीघ), धर्मेंद्र सिंह संजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रहे।

भदोही से राम कृष्णा पांडेय की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Bhadohi: होली खेलने के बाद नदी में नहाने गया आठवीं का छात्र डूबा, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *