Advertisement

आरोपः गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस ने महिला को छत से फेंका, हालत गंभीर

घायल महिला।

घायल महिला।

Share
Advertisement

बांका पुलिस पर एक मरीज के परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बिना वारंट गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस ने एक महिला को छत से फेंक दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं हैं जिसका इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। इसमें लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार पर लड़की के अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था लेकिन लड़के के परिवार वाले आरोप को निराधार बता रहे हैं।

Advertisement

‘दूसरे पक्ष से रुपये लेकर दर्ज किया फर्जी मुकदमा’

बांका थाना क्षेत्र में एक लड़की के परिवार वालों ने एक लड़के के परिवार पर आरोप लगाए कि आरोपी परिवार ने उनकी बेटी के अश्लील फोटो वायरल किए हैं। आरोप है कि मामले में बिना वारंट के धौरैया पुलिस गिरफ्तारी के लिए आरोपी परिवार के यहां पहुंची। इस दौरान पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की और परिवार की एक महिला छत से नीचे फेंक दिया। घटना में महिला के मुंह और नाक पर गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल के परिजनों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों से कुछ रुपये लेकर उनके ऊपर फर्जी मुकदमा कर उनको फसाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके से चली गई।

रिपोर्टः सुजीत, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:I.N.D.I.A. गठबंधनः नीतीश और तेजस्वी बोले, हम सब एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें