Advertisement

Allegation: घरेलू विवाद में महिला को फांसी लगाकर मार डाला

Allegation of Murder

Allegation of Murder

Share
Advertisement

Allegation of Murder: आरा जिले के टाउ थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में छानबीन जारी है।

Advertisement

गर्दन पर जख्म के निशान

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। आरोप है कि यहां एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मतृका आरती देवी(30) गांव के ही विष्णु प्रसाद की पत्नी थी। मतृका के गर्दन पर जख्म के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गहनों को लेकर था विवाद

आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी मृतका के पिता केदार प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार साल 2016 में विष्णु प्रसाद के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही आरती की सास गिरजा देवी ने आरती के मायके से मिले सभी गहनों को अपने पास रख लिया। इसके बाद कई बार आरती ने उसने इन गहनों की मांग की लेकिन गिरिजा देवी ने गहने देने से मना कर दिया।

15 दिन पूर्व गई थी ससुराल

उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल वाले आरती के साथ मारपीट भी करते थे। छह महीने पहले आरती अपने मायके आ गई थी। फिलहाल 15 दिन पहले ही अपनी ससुराल वापस गई। इसके बाद उसने फिर से सास से गहने मांगे। गुरुवार को आरती के पति ने सूचना दी कि आरती ने फांसी लगा ली है।

ससुर और पति गिरफ्तार

मायके वालों ने आरती की ससुराल पहुंचकर देखा तो आरती का शव पड़ा था। उन्होंने इस मामले में पुलिस को सूचित कर दिया। साथ ही ससुराल वालों पर आरती की हत्या आरोप लगाते हुए एक शिकायत भी दर्ज करवाई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने आरती के पति विष्णु प्रसाद, सास और ससुर भरत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: टीआरपी के लिए यह सब कर रही मीडिया- अशोक चौधरी, जेडीयू

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *