Advertisement

India Vs England: 22 साल के यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने

Yashasvi Jaiswal
Share
Advertisement

Yashasvi Jaiswal: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में कमाल कर दिया है. जायसवाल की जितनी तारीफ की जाए कम है. 22 साल की उम्र में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की वह अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों के लिए भी हासिल करना नामुमकिन है। दरअसल जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने यह दोहरा शतक 277 गेंदों में लगाया. वह 209 रन बनाकर आउट हुए. यशवी ने दो शताब्दियों के अंतराल में कई रिकॉर्ड भी बनाए।

Advertisement

फिलहाल दूसरे दिन पहले सत्र के खेल के बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 32 रन 6 ओवर में बना लिए है.जैक क्रॉली (15) और बेन डकेट (17) रन बनाकर नाबाद हैं.

Yashasvi Jaiswal: टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के लिए सबसे युवा ओपनर बनें

यशस्वी जायसवाल भारतीय धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 22 साल और 37 दिन में पूरा किया।

Yashasvi Jaiswal: भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले सौरव गांगुली विनोद कांबली और गौतम गंभीर यह कारनामा कर चुके हैं।

भारत के लिए 200 रन बनाने में करुण नायर (3 पारियां) ने कम पारी खेली। लेकिन अब इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हो गया है. यशस्वी ने 10 पारियों में अपना पहला दोहरा शतक लगाया। उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9 पारी) सुनील गावस्कर (8 पारी) मयंक अग्रवाल (8 पारी) और विनोद कांबली (4 पारी) हैं।

सचिन-सहवाग की लिस्ट में हुए शामिल

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अब तक कुल 24 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है. इसमें वीरेंद्र सहवाग सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली विराट कोहली चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जयसवाल भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बने।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: Bihar: पुलिस कर रही शराब तस्करों को पकड़ने का प्रयास, भट्ठी मालिकों की बनाई जा रही है सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें