UP News : लखनऊ में गैस कालाबाजारी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें उनकी पत्नी मंजू कनौजिया और चार अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं.
सोनू कनौजिया ने कहा कि सिलेंडर उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम वाली असीम भारत गैस एजेंसी के हैं और खराब रास्ते के कारण रिसॉर्ट में रखे गए थे.
काकोरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें मंजू कनौजिया, जमील अहमद, साहिल, मुन्ना, इक्त्दा और सुरेंद्र कुमार कनौजिया शामिल हैं. एफआईआर में बताया गया है कि 88 सिलेंडरों में 74 घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) हैं और 75 सिलेंडर खाली हैं. छापेमारी जिला पूर्ति विभाग ने की.
गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई
मिडिल ईस्ट में बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति के कारण देश में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसका फायदा उठाकर कई जगहों पर कालाबाजारी शुरू हो गई और सिलेंडरों के दाम मनमाने तरीके से बढ़ाए जाने लगे.
प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और ताबड़तोड़ छापेमारी और कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकार का संदेश स्पष्ट है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी. अब यह देखना होगा कि प्रशासन कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कितनी सख्ती दिखाता है.
ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









