Other Statesराष्ट्रीय

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Shehzad Poonawalla : भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की मां यास्मीन पूनावाला का महाराष्ट्र के पुणे में सड़क हादसा हो गया है। हादसे में यास्मीन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सफेद रंग की कार रिवर्स आई

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि यास्मीन पेट्रोल पंप के किनारे खड़ी थीं, जबकि उनकी और स्टाफ की गाड़ियों में पेट्रोल डलवाया जा रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पीछे की ओर रिवर्स होती हुई उनके पास पहुंचती है।

स्टाफ तुरंत मदद के लिए दौड़े

यास्मीन का ध्यान दूसरी ओर था और उन्हें पीछे आती कार का अंदाजा नहीं हो पाया। कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग और उनका स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि यह घटना 3 फरवरी की शाम करीब 6 बजे एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वह मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : कोरियन भाषा सीखने और भारतीय लड़कों से नफरत करने की हैरान कर देने वाली वजह!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button