Shameful: घंटों सड़क पर पड़ा रहा नवजात का शव, लोगों ने नहीं ली सुध

Shame on humanity
Shame on humanity: भागलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नवजात का क्षत-विक्षत शव सड़क पर घंटों पड़ा रहा। लोगों की आवाजाही होती रही लेकिन किसी ने इस शव की सुध नहीं ली। घटना रविवार दोपहर की है।
Shame on humanity: आवारा कुत्ते सड़क पर खदेड़ लाए
बताया जा रहा है कि आवारा जानवर नवजात शिशु का शव बीच सड़क पर खदेड़ लाए। जिस जगह पर नवजात का शव पड़ा हुआ है वहां से हजारों के तादात में स्थानीय लोग गुजरते हैं। बताया गया कि करीब सैकड़ों लोगों ने शव को दिखा, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।
घंटो बाद दी गई पुलिस को सूचना
शव पूरी तरह लहूलुहान था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। घंटो बाद स्थानीय दुकानदारों ने घटना की जानकारी जोकसर पुलिस को दी। घटना सुंदरवाती महिला कॉलेज वाली रोड की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शव को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस कर रही छानबीन
लोगों का कहना है कि आवारा जानवर शव को कहां से लाए और यह शव किसका है इसकी जानकारी नहीं है। अब पुलिस इस शव के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि शव के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टः अमरजीत कुमार, संवाददाता, भागलपुर, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: कर्पूरी ठाकुर के विचारों का अनुसरण आवश्यक- उमेश सिंह कुशवाहा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar