FD Rate Hike : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. भारतीय स्टेट बैंक ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट पर 25 बेसिस पॉइंट (BPS) बढ़ा दी है. नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. इस सीमा से कम के डिपॉजिट पर दरें पहले जैसी ही रहेंगी.
बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट के रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की यह बढ़ोतरी कुछ चुनिंदा अवधियों तक ही सीमित है. 46 दिन और 179 दिन के बीच मैच्योर होने वाले बल्क डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट 5.10 परसेंट से बढ़ाकर 5.35 परसेंट कर दी गई है. 180 दिन से एक साल से कम टेन्योर वाले डिपॉजिट पर दरें अब 5.60 परसेंट से बढ़कर 5.85 परसेंट कर दी गई हैं. वहीं, एक साल से दो साल से कम की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट के लिए रेट 6.25 परसेंट से बढ़ाकर 6.50 परसेंट कर दी गई है.
वरिष्ठ नागरिकों को फायदा
वहीं, सीनियर सिटिजन्स को ज्यादा रिटर्न मिलता रहेगा. उनके लिए 46 से 179 दिनों की अवधि के लिए दरें 5.60 परसेंट से बढ़ाकर 5.85 परसेंट कर दी गई हैं. 180 दिनों से लेकर एक साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 6.35 परसेंट का रिटर्न मिलेगा, जबकि पहले यह 6.10 परसेंट था. एक साल से लेकर दो साल से कम की अवधि के लिए संशोधित दर 7 परसेंट है, जो पहले 6.75 परसेंट थी.
समय से पहले निकालने पर पेनल्टी जारी
ये नई दरें सभी नई जमाओं के साथ-साथ मौजूदा जमाओं के मैच्योर होने पर उनके रिन्यूअल पर भी लागू होंगी. बैंक के अनुसार, रिटेल और बल्क दोनों तरह की टर्म डिपॉजिट से जुड़े अन्य नियमों और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जो निवेशक समय से पहले पैसे निकालना चाहते हैं, उन पर पेनल्टी लगती रहेगी. SBI ने सभी अवधियों की बल्क डिपॉजिट पर 1 परसेंट की पेनल्टी बरकरार रखी है. इसका मतलब है कि समय से पहले पैसे निकालने पर लागू ब्याज दर में एक परसेंट की कमी कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









