Delhi NCROther StatesUttar Pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

संजय सिंह का बड़ा ऐलान- तिरंगा हमारी आन-बान-शान और 130 करोड़ भारतीयों का अभिमान, योगी सरकार चाहे करे 1000 मुकदमे पर नहीं रुकेगी तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली: बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्त्व में नोएडा में तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि 14 सितम्बर को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा के ज़रिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा के कथित राष्ट्रवाद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बारे में बताएगी।

तिरंगा हमारी आन-बान-शान और 130 करोड़ भारतीयों का अभिमान: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि इन तिरंगा यात्राओं के जरिए हम तिरंगे के नीचे खड़े होकर ये संकल्प लेंगे कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनायेंगे, किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिलेगा, गरीबों के घरों में रोशनी होगी, लोगों को मुफ्त पानी मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, लोगों को मुफ्त इलाज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

योगी सरकार चाहे करे 1000 मुकदमे पर नहीं रुकेगी तिरंगा यात्रा: संजय

साथ ही उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्रिटिश हुकूमत जैसा माहौल है। आम आदमी पार्टी ने आजादी के 75वें साल की ख़ुशी में आगरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया तो योगी सरकार से ये सहन नहीं हुआ तो 517 लोगों पर मुकदमा कर दिया गया। आज भाजपा के लिए कमल का झंडा तिरंगे से बड़ा हो गया है। भाजपा जब जन-आशीर्वाद यात्रा निकलती है हजारों की भीड़ इकठ्ठा होती है तब कुछ नहीं लेकिन लोग अगर तिरंगा लेकर आजादी का जश्न मनाये तो उनपर मुकदमा कर दिया जाता है।

योगी जी 1 मुकदमा नहीं 1000 मुकदमा करे लेकिन ये तिरंगा यात्रा नहीं रुकेगी : संजय सिंह

उन्होंने कहा कि , योगी जी 1 मुकदमा नहीं 1000 मुकदमा करे लेकिन ये तिरंगा यात्रा नहीं रुकेगी। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और 130 करोड़ भारतीयों का अभिमान है।  उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की जन-आशीर्वाद यात्रा मुर्दाबाद यात्रा बन चुकी है। जगह-जगह भाजपा के मंत्रियों का मुर्दाबाद के नारों से स्वागत किया जा रहा है| और हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे है तो भाजपा बौखला गई है। भाजपा की इस बौखलाहट का जवाब उत्तर प्रदेश की जनता जल्द ही देगी।

Related Articles

Back to top button