Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्यराष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: सात साल के बाद ‘यूपी के दो लड़कों की जोड़ी’ दिखेगी साथ, पढ़ें पूरी ख़बर

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ एक बार फिर से ‘यूपी के दो लड़कों की जोड़ी’ साथ नजर आएगी। बता दें, कि कांग्रेस और सपा के बीच भले ही सीट Bharat Jodo Nyay Yatra शेयरिंग पर फाइनल मुहर अभी तक नहीं लगी, लेकिन अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

यूपी पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 बता दें, कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16 फरवरी को चंदौली जिले से उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा यूपी में 11 दिनों तक रहेगी और 18 से 20 जिलों से होकर गुजरेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, जिसे अखिलेश ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया है।

रायबरेली-अमेठी में साथ दिखेंगे राहुल -अखिलेश

गौरतलब है कि ‘यूपी के दो लड़कों की जोड़ी’ फिलहाल अमेठी और रायबरेली में नजर आएगी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सूबे के तमाम इलाकों में साथ-साथ नजर आएंगे। और ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कैसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रजामंदी दे दी है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/why-muslims-are-oppose-uniform-civil-code-news-in-hindi/

क्या जयंत के BJP में जाने से बढ़ेंगी सपा की मुश्किलें?

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए ऐसे समय अपनी सहमति दी है। जिस समय आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ गठबंधन की खबरे चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ जयंत चौधरी अगर वाकई INDIA गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ जाते हैं तो पश्चिमी यूपी में सपा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मुस्लिम इलाकों पर कांग्रेस का जोर

कहा जा रहा है कि पिछले साल भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में मुस्लिम बहुल इलाके से ही होकर गुजरी थी। जिसमें बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए थे। और इस बार कांग्रेस ने सूबे के मुस्लिम इलाकों को रूट में शामिल किया है ताकि 2024 के राजनीतिक समीकरण को साधा जा सके।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button