मनोरंजनराष्ट्रीय

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान की उम्र 90 साल है। सलमान खान को सुबह हॉस्पिटल में देखा गया। जिसके बाद फैन्स की चिंताएं बढ़ गई हैं।

फैन्स कर रहें दुआएं

‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बिजी चल रहे एक्टर टाइट सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। सलमान खान का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया, तो फैन्स की चिंताए बढ़ गई। लोग लगातार एक्टर के पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। सलीम खान की तबीयत को लेकर खान परिवार ने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है। यहां तक कि सलमान खान ने भी हॉस्पिटल के बाहर मीडिया से कुछ नहीं कहा।

अबाउट सलीम खान

सलीम खान हिन्दी फिल्मों के मशहूर राइटर हैं। सलीम खान का जन्म इंदौर के बालाघाट शहर में हुआ। सलीम खान अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान हैं। जब सलीम खान 14 साल के थे, तब तक उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई थी।

मराठी हिन्दू महिला से शादी

उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक नाम की एक मराठी हिन्दू महिला से की। जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा रख लिया। सलमान खान, अरबाज खान , सुहेल खान और अलवीरा उन्हीं के बच्चे हैं। जबकि, दूसरी शादी हेलन से की, जिनसे कोई बच्चे नहीं है।

ये भी पढ़ें- आज है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें क्यों कहा जा रहा Ring of Fire

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button