गुरुग्राम में साक्षी मर्डर केस जैसा मामला, युवक ने प्रेमिका को चाकू से गोदा

Gurugram: गुरुग्राम में दिल्ली साक्षी मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को सरेआम दिनदहाड़े चाकू से गोद उसकी हत्या कर देता है। पुलिस के मुताबिक 23 साल का आरोपी युवती का प्रेमी था और उसपर शादी का दबाव बना रहा था। कुछ दिनो पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण दोनों के सगाई टूट गई जिसके बाद भी आरोपी युवक लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला गुरुग्राम के मोलाहेड़ा इलाके की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वारदात हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को पहले युवती के पास जाते देखा जा सकता है। फिर दोनों में बहस होती है। घटना के वक्त युवती एक और महिला के साथ थी। इसी दौरान आरोपी युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करता है और इसी दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
क्या था साक्षी मर्डर केस?
बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहबाज डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका साक्षी को लोगों से भरी गली में चाकू से गोदकर और पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। 20 साल के आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की रिलेशनशिप में थे दोनो के बीच अनबन हुई। इसी वजह से आरोपी साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी।
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों का एक- दूसरे पर वार,किसने क्या कहा?