मौसमराष्ट्रीय

चक्रवात ‘मोंथा’ का बढ़ता खतरा, आंध्र से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

फटाफट पढ़ें

  • अरब सागर में चक्रवात बन रहा है
  • मोंथा तूफान 48 घंटे में बनेगा
  • आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश होगी
  • यूपी में चार दिन का अलर्ट जारी
  • बिहार-हिमालय में बूंदाबांदी होगी

Weather News : अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटे में चक्रवात का रूप ले सकता हैं. वहीं, अगले 48 घंटे में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा में बदलने की संभावना है, जो शाम तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से करीब 620 किलोमीटर पश्चिम, चेन्नई से लगभग 780 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और विशाखापट्टनम से करीब 830 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है. इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना जताई गई है. मोंथा चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

यूपी में चार दिन तक बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को शाम या रात के समय हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी 27 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

बिहार में भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है.

वही हम पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 27 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है जिसके कारण ठंड बढ़ने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button