Advertisement

Ram Navami: आज इस महासंयोग में करें श्री राम की पूजा, मिलेगी मनोवांछित फल

Share
Advertisement

आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम लला का जन्मदिन रामनवमी के रुप में मनाया जाएगा। धार्मिक पुराणों के अनुसार आज के दिन विष्णु की के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था। श्री राम की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि ज्योतिष के अनुसार आज के दिन महासंयोग का निर्माण हो रहा है। जिस वजह से आज के दिन श्री राम की पूजा करने से दोगुना फल मिलेगा। तो आइए जानते हैं कौन से 5 योगों का होगा संयोग।

Advertisement

इन 5 योगों का होगा संयोग

आज गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु योग का निर्माण हो रहा है। इस वजह से आज की पूजा बहुत ही शक्तिशाली साबित होगी। आज कोई भी नया काम शुरू किया जा सकता है। जो भी काम हाथ में लेंगे, वो बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार गुरु योग और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर आरंभ होगा और 31 मार्च की सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। गुरु योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सूर्योदय के साथ शुरू होगा और सूर्यास्त तक रहेगा।

इन साधनाओं से मिलेगी मनोवांछित फलों की प्राप्ति

श्रीरामरक्षास्तोत्रम्: का पाठ करने से चारों और का वातावरण शुद्ध बना रहता है और कोई भी नकारात्मक शक्ति पाठ करने वाले पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकती। अयोध्या कांड: जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, वो अयोध्या कांड का पाठ करें। श्री राम की कृपा से अगले साल तक आपके घर में किलकारियां गूंजेगी। अगर गृह क्लेश खत्म नहीं हो रहा है या घर में लगातार हो रहे लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाना चाहते हैं तो श्री राम कथा चरित्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

श्री राम मंगल अनुशासन: अगर अपने मनचाहे लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त करना चाहते हैं तो श्री राम मंगल अनुशासन का पाठ करें। जल्दी ही कार्य सिद्ध होगा। राम रक्षा मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:
इस मंत्र का जाप करने से जीवन के सारे दुःख चले जाते हैं और खुशहाली का आगमन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *