Advertisement

Holika Dahan 2023: होलिका दहन के पूजन के बाद करें ये काम, हर समस्या के मिलेंगे समाधान

Share
Advertisement

Holika Dahan 2023: होली के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। होली का ये त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। वहीं, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजन किया जाता है। आपको बता दें कि बता दें कि इस बार होलिका दहन 07 मार्च के दिन होगा और रंग 8 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होलिका दहन की तिथि पर सुबह से भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में कहा जाता है कि भद्रा काल के दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बार में।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 07 मार्च 2023 को किया जाएगा। वहीं, रंगों वाली होली 08 मार्च को खेली जाएगी। आपको बता दें 07 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक हैं। पूजन की कुल अवधि 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगी। वहीं, भद्रा का मुख समय 7 मार्च को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

होलीका दहन को लेकर मान्यता है कि इस दिन पूजा के समय कुछ उपायों को करने से व्यक्ति की कई तरह की जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस दिन होलिका दहन से पहले नरसिंह भगवान की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि कोई भी पूजा आरती के बिना पूरी नहीं मानी जाती। ऐसे में होलिका दहन से पहले और पूजा के नरसिंह भगवान की ये आरती अवश्य करें।

ये भी पढ़ें : ब्रज का 9 दिनों का Holi कार्यक्रम, वृंदावन, मथुरा, बरसाना,  में कैसे मनाते हैं होली, जानें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें