Advertisement

Holi 2023: होली पर राशि अनुसार चुनिए अपना भाग्यशाली गुलाल-रंग

Share
Advertisement

अलग-अलग रंग के गुलाल और पिचकारियों से बाजार सज चुके हैं। आजकल मार्केट में लाल से लेकर ब्लू तक सभी तरफ के गुलाल और रंग उपलब्ध होते हैं। 7 मार्च को होलिका दहन के 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रंगों के इस पवन महोत्सव पर राशि के अनुसार गुलाल का चयन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानें इस साल आपके लिए राशि के अनुसार कौन-सा रंग शुभ रहेगा:-

Advertisement

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। जातकों के लिए होली पर गुलाबी, केसरिया और लाल रंग शुभ होगा। काले और भूरे रंगों से दूर रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस साल होली पर हरे, नीले, सी-ग्रीन और जामुनी गुलाल से खेलना शुभ होगा। साथ ही जीवनसाथी से सम्बद्ध अच्छे होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरा और सिल्वर रंग शुभ होगा। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गुलाबी, केसरिया , लाल और पीला रंग होली खेलने के लिए शुभ होगा। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति भी मिलेगी।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। आपके लिए क्रीम, सफेद, लाल और केसरिया रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाने और जीवन में तरक्की पाने के लिए साल होली पर कन्या राशि के जातकों के लिए हरा, नीला और जामुनी रंग से होली खेलें।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इसलिए आपके लिए सफेद, हरा और सिल्वर रंग होली के लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

इस साल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पीले, गुलाबी, लाल और केसरिया रंग से होली खेलना शुभ होगा। ऐसा करने से जीवनसाथी या लवर के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुलाबी, लाल और पीला रंग शुभ होगा। ऐसा करने से बृहस्पति जन्म दोष शांत होगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। आपके लिए काला, नीला, आसमानी, मिक्स कलर शुभ होगा। ऐसा करने से नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए इस होली पर लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग से होली खेलना शुभ होगा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए नीला, काला और जामुनी रंग होली खेलने के लिए शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *