LPG Supply : मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. इस दौरान, अमेरिका के टेक्सास स्थित नीदरलैंड के बंदरगाह से रवाना होने वाला कार्गो जहाज ‘PYXIS PIONEER’ रविवार को न्यू मंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा. जहाज बड़ी मात्रा में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आया है, जिससे देश में गैस सप्लाई को मजबूती मिलेगी.
वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मध्य-पूर्व में हालात और बिगड़ते हैं, तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं और सप्लाई में भी बाधा आ सकती है. ऐसे में भारत के लिए वैकल्पिक स्रोतों से LPG की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है.
न्यू मंगलुरु पोर्ट पर LPG उतारने की प्रक्रिया शुरू
न्यू मंगलुरु पोर्ट पर जहाज से LPG उतारने का काम शुरू हो गया है. सभी सुरक्षा मानकों और जांचों का ध्यान रखते हुए यह प्रक्रिया की जा रही है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सप्लाई से भारत को ग्लोबल ऊर्जा संकट के समय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.
आम जनता के लिए भी यह खबर राहत भरी है, क्योंकि इससे घरेलू गैस की उपलब्धता बढ़ सकती है और कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









