अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण के इस लुक पर क्लीन बोल्ड हुए रणवीर सिंह

ranveer singh reaction on deepika padukone photo

ranveer singh reaction on deepika padukone photo

Share

Deepika Padukone: अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी इन दिनों काफी लाइमलाइट में बना हुआ है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का संगीत था, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। दीपिका पादुकोण भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनीं। दीपिका पादुकोण ने एक पर्पल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खुबसूरत लग रहीं थी। दिपिका की इस लुक ने किसी का चुरा लिया है दिल। वे तारीफे करते नहीं थक रहें। आखिर कौन है वो शक्स, जो दीपिका के लुक पर अपना दिल हार बैठा है? आइए जानते है विस्तार से

अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका ने लूटी लाइमलाइट

शुक्रवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी का संगीत था, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। वहीं दीपिका पादुकोण भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनीं। अनंत-राधिका के संगीत के लिए दीपिका पादुकोण ने एक पर्पल साड़ी पहनी थी, जिसमें डीपीको देखने के बाद फैंस को ‘हम आपके हैं कौन’ की माधुरी दीक्षित याद आ गईं। इस साड़ी में दीपिका अपना बेबी बंब खुलकर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। दीपिका की इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया, लेकिन सबसे खास कमेंट रणवीर सिंह का था, जो बीवी का यह अवतार देखकर पहले ही क्लीन बोल्ड हो गए।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/entertainment/anant-and-radhika-sangeet-celebration-news-in-hindi/

पर्पल साड़ी में दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दीपिका पादुकोण ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वह बेबी बंप को थामे नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री अपनी रीगल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती दिखीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्योंकि यह शुक्रवार की रात है और बेबी पार्टी करना चाह रहा है’। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने रणवीर सिंह को भी टैग किया। जिस पर रणवीर भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए।

दीपिका की फोटो पर रणवीर का कमेंट वायरल

प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को देखने के बाद रणवीर से रहा नहीं गया और उन्होंने अभिनेत्री पर खुलेआम जमकर प्यार लुटाया। रणवीर ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘हाय… माई ब्यूटीफुल बर्थडे गिफ्ट… लव यू’। रणवीर का ये रिएक्शन साफ बता रहा है कि वो आने वाले बेबी के लिए कितने एक्साइटेड हैं। रणवीर का ये रिएक्शन अब ‘दीपवीर’ के फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *