Madhya PradeshOther Statesराजनीति

Ram Mandir: ‘प्राण प्रतिष्ठा नेताओं का काम नहीं…’22 जनवरी को बंगाल में ‘सद्भावना रैली’- CM ममता

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। भाजपा देश में उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जनवरी को राज्य में सद्भावना रैली करेंगी।

पश्चिम बंगाल में 22 जनवरी को सद्भावना रैली

टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह कालीघाट मंदिर में देवी काली की पूजा करने के बाद दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग से ‘सद्भाव रैली’ शुरू करेंगी।

सीएम ममता ने कहा-

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 22 जनवरी को मैं कालीघाट मंदिर जाऊंगी, वहां पूजा करूंगी। जिसके बाद सभी धर्मों के लोगों के साथ एक सद्भावना रैली में शामिल होऊंगी। राज्य सचिवालय ने कहा कि इस कार्यक्रम का किसी अन्य कार्यक्रमों से कोई लेना-देना नहीं हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राज्य के सभी जिलों में रैली आयोजित करने को कहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह पुजारियों का काम है, न कि राजनेताओं का। हमारा काम राज्य को आधारभूत सुविधाओं से सुदृढ़ करना है।

यह भी पढ़ें:Chhattisgarh: पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का आज निधन, दो दिनों बाद होगा अंतिम संस्कार

Follow On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button