Madhya Pradesh

Ram Mandir: विदिशा के श्रीराम चरण तीर्थ धाम पर श्री राम के पद चिन्ह हैं मौजूद, जानें मान्यता

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसे लेकर देशभर में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऐसे में प्रभु राम से जुड़ी कई कहांनिया सामने आ रही हैं। लोगों की भगवान राम के प्रति अद्भुत भक्ति देखने को मिल रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भी राम गमन के निशान होने की मान्यता है। वनवास के दौरान भगवान श्री राम मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों से गुजरे थे, माना जाता है कि इस दौरान वे विदिशा से भी होकर दक्षिण दिशा में गए थे। यहां भगवान के पदचिह्न हैं, जो आज चरणतीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्थान पर च्वयन ॠषि का अस्थाई आश्रम था और यहीं ॠषि तपस्या करते थे।

Ram Mandir: भगवान राम के चरणों की होती है पूजा

विदिशा में चरण तीर्थ एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। चरण तीर्थ बेतवा नदी के बीच में स्थित एक टापू है। इस टापू में शंकर जी का प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर दो मंदिर बने हुए हैं। दोनों ही मंदिर बहुत सुंदर है। खास बात यह है कि यहां भगवान राम के स्वरूप की पूजा नहीं होती है बल्कि उनके चरणों की पूजा की जाती है। मंदिर के पुजारी संजय पुरोहित महाराज बताते हैं इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर श्री राम जी के चरण पड़े थे, इसलिए चरण तीर्थ के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:MP: भोपाल में श्री राम मंदिर सेल्फी पाइंट, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने ली सेल्फी

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button