Advertisement

MP: भोपाल में श्री राम मंदिर सेल्फी पाइंट, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने ली सेल्फी

Share
Advertisement

MP : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसे पहले पूरा देश राममय हो गया। इस उत्सव को मनाने के लिए पूरे देश मे तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में भोपाल में हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले के बाहर श्रीराम मंदिर का सेल्फी पॉइंट बनाया है। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। साथ ही उन्होंने उन्होंने अपने मोबाइल से सेल्फी भी ली।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह  देश के लोगों के जीवन का ऐतिहासिक वर्ष है। सौभाग्य हैं अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे। नई पीढ़ी इसकी साक्षी बनेगी। यह दिन अनेक संघर्षों के बाद देश को देखने को मिला है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन है।

MP: क्या बोले- विधायक रामेश्वर शर्मा

वहीं, इस खास मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम मंदिर का प्रारूप बनाया है, यहां लोग आएंगे और दर्शन करेंगे। 500 साल बाद भगवान श्री राम अयोध्या पधार रहे हैं। पूरा देश उत्साहित है। अयोध्या में बने राम मंदिर की कृति हमने भोपाल में स्थापित की है। उन्होंने जनता से अपील की कि राम मंदिर की कृति के साथ तस्वीर लें। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर में राम ज्योति जलाएं। मदरसों में राम उत्सव मनाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए राम रहीम एक है। भाग जगाना हो तो राम नाम जपो।

यह भी पढ़ें:MP: राम भक्ति, सीताराम और ॐ अक्षरों को जोड़कर लिखा 1200 पन्नों का ग्रंथ

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *