बड़ी ख़बरराजनीति

राजनाथ सिंह ने घायल सांसदों से की मुलाकात, बोले – ‘लोकतंत्र में घटना दुर्भाग्यपूर्ण…’

Rajnath Singh Meet : आज संसद परिसर में धुक्का – मुक्की कांड हो गया। इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए। दोनों सांसद अस्पताल में हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने दोनों सांसदों के बारे में जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की हालत इस समय स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि 2-3 दिन का समय अस्पताल में लग सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे 2 सांसद इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। मैं उनके हालात की जानकारी लेने यहां आया था। उन्हें सिर में चोटें आईं हैं। दोनों की हालत इस समय स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि 2-3 दिन का समय अस्पताल में लग सकता है। लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं 30-32 साल से संसद का सदस्य हूं लेकिन इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं घटी। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

जानें क्या हुआ ?

आंबेडकर को लेकर संसद का माहौल गर्म है। एक तरफ बीजेपी आंबेडकर के अपमान को लेकर प्रदर्शन किया दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी संसद परिसर में मार्च निकाला। इसी दौरान धक्का मुक्की कांड हो गया। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का दिया है। इससे उलट राहुल गांधी का कहना है कि हम लोगों को अंदर जाने से रोका गया और घक्का – मुक्की भी हुई। अब वापस आते हैं। धक्का मुक्की कांड हुआ। इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र लिखा है कि उनको धक्का दिया गया।

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने राहुल गांधी पर हत्या के प्रयास और आपराधिक धाराओं में दी शिकायत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button