मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti
Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं, महिलाओं, किसानों के दिलों को छूने का प्रयास किया और कहा कि उनकी सरकार जातिवाद परिवारवाद की राजनीति नहीं करती. देश की राजनीति करती है। मोदी जी की नेतृत्व में चल रही सरकार ने यह साबित कर दिया है कि भारत कमजोर नहीं है।
उन्होंने कहा, आज दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्ष कहते हैं कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। देश की खुशहाली और उनकी तरक्की के लिए भाजपा को वोट करें। रक्षा मंत्री ने रूस और यूक्रेन के हालात और युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों लड़ रहे हैं। जब युद्ध छिड़ा तो भारत के तीन हजार बच्चे वहां पढ़ रहे थे। परिजन बच्चों की जिंदगी को लेकर परेशान थे, लेकिन उन्हें विश्वास था कि मोदी जी है। प्रधानमंत्री पूरे मामले की मानिटरिंग कर रहे थे। अपने बच्चों के लिए प्रधानमंत्री ने दोनों देश के प्रधानमंत्री से बात की तो 4 घंटे के लिए युद्ध रूक गया। सभी बच्चे सकुशल अपने घरों तक आए। ये मोदी की ताकत है.
उन्होंने कहा, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब तक भारत मां के पांव में जंजीरें हैं तक तक चैन नहीं। सपा पर हमला बोलते हुये कहा की ये अब ‘समाप्त पार्टी’ है. 2014 में साइकिल की चैन उतार दी और 17 में चैन नहीं चढ़ने दी। अब साफ है कि कांग्रेस की हालत भी पतली होती जा रही है। 10 साल बाद बच्चे इन्हें नहीं जान पाएंगे।
उन्होंने कहा, जैसे डायनासोर खत्म हो गया वैसे कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस झूठ बोल कर राजनीति कर रही है. वह लोग कहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण समाप्त होगा। ऐसा नहीं है. सबसे ज्यादा आरक्षण को लेकर भाजपा ही काम कर रही है। हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, देश के लिए राजनीतिक करते हैं। कांग्रेस ने ही चुनाव हारने के बाद एमरजेंसी लगाई थी। लेकिन मोदी ने नहीं किया। देश के लिए सरकार जरूरी है। 85 प्रतिशत मतदान होना चाहिए। गरीब परिवार की इज्जत महिलाएं हैं, मोदी जी ने महिलाओं के लिए शौचालय, गैस की व्यवस्था की।
उन्होंने कहा, भाजपा पक्षपात नहीं करती, रेडी पटरी वालों के लिए भी सरकार काम कर रही है। हमने कहा था कि आएंगे और अयोध्या में मंदिर बनाएंगे। भारत में राम राज्य का आगाज होकर रहेगा। 370 हटाएंगे, उसे हटा दिया। पीओके में आवाज उठ रही है कि हम भारत के साथ जाना चाह रहे हैं। पीओके के लिए आक्रमण नहीं होगा. वो खुद चल कर आएंगे। लखनऊ में मिसाइल बन रही है। छूटेगी तो कहा जाएंगी। भारत कमजोर नहीं है। हम विश्व की महाशक्ति बनने जा रहे हैं। पूरे विश्व के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं. कमजोर की बात कोई नहीं सुनता लेकिन हम सुनते हैं.
रक्षा मंत्री ने कहा, हम किसी को आंख नहीं दिखाते लेकिन कोई आंख दिखाता है तो जबाब देते हैं। राहुल जी प्रमाण मांगते हैं अगर उनसे कभी मिलिए तो समझाइए कि मुंहतोड़ जबाव देना आता है। कहा कि मैं इस धरती से जुड़ा हूं। आप लोग हरीश को जिताइए फिर आऊंगा लेकिन जनता का अभिवादन के लिए आऊंगा।
रिपोर्टः पवन वर्मा, संवाददाता, बस्ती, उत्तरप्रदेश
यह भी पढ़ें: किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप