Rajasthan Politics: कांग्रेस के 3 और कद्दावर नेता भाजपा में होने वाले हैं शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!

Rajasthan Politics
राजस्थान ( Rajasthan Politics) में चल रही उठापटक से एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। अभी हाल ही में महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक चह्वाण ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा। वहीं अब पार्टी से तीन अन्य बड़े मंत्रियों के भाजपा से संपर्क की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
जल्द ही छोड़ेंगे कांग्रेस?
हाल ही में महाराष्ट्र में दो बड़े झटके खाने के बाद अब राजस्थान (Rajasthan Congress) में कांग्रेस की हालत खराब हो रही है. वजह है सालों तक कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले कद्दावर नेताओं का भाजपा में शामिल होना. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले राजस्थान में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पाला बदलने की फिराक में हैं।
लिस्ट में इन मंत्रियों का नाम शामिल
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajeet Singh Malviya) का हैं। इस समय उनके पार्टी छोड़ने की ख़बर से ही राजस्थान में सियासी हलचल काफी तेज है। लेकिन केवल महेंद्रजीत सिंह मालवीय ही नहीं राजस्थान में कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री भी भाजपा के संपर्क में हैं। इन चार नेताओं में महेंद्रजीत मालवीय, लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना, रिछपाल मिर्धा। का नाम शामिल हैं।
क्या कल पार्टी से देंगे इस्तीफा?
अब ऐसे में सवाल यह सामने आता है कि क्या यह मंत्री और नेता कल कांग्रेस से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं? तो आपको बता दें कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय इस समय दिल्ली में हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कल भाजपा पार्टी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल अन्य तीन नेताओं को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि दो-चार दिनों के अंदर ही वह भी भाजपा के साथ शामिल हो सकते हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप