
Rajasthan Elections
राजस्थान(Rajasthan Elections) में चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार-प्रसार जोरो शोरों से हो रहा है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव में जीत के लिए प्रचार-प्रसार में हिस्सा लिया था। इस दौरान सीएम योगी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं माफियागीरी चल रही है। अराजकता पनप रही है।
राजस्थान में सरकार नहीं माफियागीरी चर रही है
बता दें कि जनसभा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जोधपुर में दो साल पहले सड़कों पर तलवारें लहरा रही थीं, दंगाई दंगे कर रहे थे। ये दंगाई अगर यूपी में होते तो मेरा बुलडोजर इन्हें ठीक कर देता। मैंने जोधपुर में देखा। तब सरकार मौन थी। ये वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैलाने की चोट कब तक होगी। कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण करती है। सिर्फ एक ही समुदाय के हित की बात करती है। कांग्रेस ऐसा करेगी तो गरीब, आदिवासी, पिछड़े, किसान और युवा कहां जाएंगे?
राजस्थान सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती
सीएम योगी ने कहा कि राजस्थान की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती। महिलाओं को सम्मान और गरीब को कल्याण नहीं दे सकती। विकास योजना नहीं दे सकती। आस्था को भी सम्मान नहीं दे सकती। उन्होने कहा कि यहां की सरकार रामनवमी के त्योहार पर रोक लगाती है।
प्रदेश में एक साल पहले संत की मौत का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जोधपुर में एक साल पहले संत की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसी ही घटनाएं भरतपुर, अलवर और हर जिले में दिखाई दी। ये कर्फ्यू और दंगों वाली सरकार है।
भाजपा ही कर सकती है आपकी आस्था का सम्मान
योगी आदित्यानाथ जनता को आयोध्या में आने का न्योता देते हुए बोले कि आपकी आस्था का सम्मान केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। कांग्रेसी कहते थे कि राम मंदिर नहीं बन सकता तब हमने ही नारा लगवाया कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। हमने मंदिर बनवा दिया। 22 जनवरी 2024 को मोदी के हाथों रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसी दौरान उन्होनें कहा कि यदि आप भी अयोध्या आना चाहें तो गजेंद्र सिंह शेखावत आपके आने की व्यवस्था करेंगे। भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और सभी भक्त अयोध्या आएं।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar