Chhattisgarh

Raipur:’मोदी अपने मन की बात कहते हैं जनता की मन की बात नहीं सुनते’- कांग्रेस प्रवक्ता  

Raipur: बदलते मौसम के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति का भी मिजाज बदलता नज़र आ रहा है। भाजपा एक बार फिर यंहा की राजनीति को लोकल मुद्दों से भटका कर मोदी वर्सेस राहुल करने की कोशिश करती नज़र आ रही है। तो कांग्रेस मोदी के मन की बात का विरोध और राहुल गांधी पर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। पर लगता है अब भाजपा एक बार फिर राष्ट्रीय मुद्दों को हावी करने की कोशिश में लग गई है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर यू टर्न लेती नजर आ रही है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने तो अपनी विधानसभा क्षेत्र में रैलियां निकाली व जनता के मन की बात कार्यक्रम कर नरेंद्र मोदी की मन की बात का जोरदार विरोध किया। शायद भाजपा भी यही चाहती है कि छत्तीसगढ़ के चुनाव मोदी वर्सेस राहुल हो जाए। ओम माथुर ने सीधे-सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा युवराज को कम से कम आप इतनी तो समझ आ गई कि वह मंदिर जाने लगे। जनेऊ पहनने लगे। बस उनका राहुल गांधी पर हमला करना था कांग्रेस मोदी के मन की बात का विरोध लगे और लोकल मुद्दे किनारे हो गए।

राहुल गांधी पर हमला होते ही कांग्रेस नेताओं ने तत्काल भाजपा पर हमले शुरू कर दिए। प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला सामने आए और ओम माथुर पर मोदी की चाटुकारिता का आरोप लगा दिया। सुशील ने कहा कि ओम माथुर मोदी को खुश करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ बोल रहे हैं। जबकि मोदी के कार्यकाल में ना कोई बांध बना, ना महंगाई कम हुई, ना बेरोजगारी कम हुई , ना कोई विकास का कार्य हुआ। मोदी अपने मन की बात कहते हैं जनता की मन की बात को सुनते ही नहीं।

रिपोर्ट-निशा द्विवेदी

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: CM बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

Related Articles

Back to top button