
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। कई बार ऐसा होता है कि पैंट्री कार में खाने की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की शिकायत होती है। कई बार खाने को लेकर यात्रियों द्वारा हंगामा भी किया जाता है।
हंगामा और पैंट्रीकार में खाने की गुणवत्ता को लेकर होने वाले बवाल से रेलवे की साख को धक्का लगता है। लेकिन रेलवे के नए ऐप से आप अपना मनपसंद खाना मंगा सकते हैं। यहां पर आपको हल्दीराम, मोती महल जैसे रेस्तरां से खाना मंगाने का विकल्प मिलता है।
हालांकि रेलवे ने अपने टिकट रिजर्वेशन वाले ऑफिशियल ऐप में सुविधा देने के बजाय अलग से नया ऐप लांच किया है। जिस ऐप को रेलवे ने लॉन्च किया है उसका नाम Railofy है। आप रेलोफी ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Railofy App को कैसे डाउनलोड करें
रेलोफी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलो करने के साथ-साथ इसे IRCTC ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप अपनी सीट पर ही हल्दीराम, मोती महल और अन्य अच्छे रेस्तरां से खाना मंगा सकते हैं।
इस ऐप के माध्यम से वेज थाली, बिरयानी, नाश्ता, चाइनीज, साउथ इंडियन जैसे खाने को भी आसानी मंगा सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि यहां पर आप जो चाहे वह मंगा सकते हैं और वह भी अपनी पंसद का खाना।
कैसे मंगाए ताजा खाना
रेलोफी ऐप से आप ताजा खाना मंगा सकते हैं। जब आप यह ऐप खोलेंगे तो सबसे पहले आपको स्टेशन का नाम डालना होगा जहां पर आप खाने की डिलिवरी चाहते हैं। आप जिस रूट पर सफर कर रहे हैं, उस रूट पर कोई स्टेशन को सलेक्ट कर सकते हैं।
इसके बाद आपके पास खाने का विस्तृत मेन्यू आ जाएगा। अब आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना नाम, पीएनआर नंबर, ईमेल आईडी आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आप पेमेंट कर सकते हैं। उसके बाद जब आप उस स्टेशन पर पहुंचेंगे तो आपको खाना मिल जाएगा।