राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के ब्रेक के बाद उज्जैन से हुई रवाना, जानें कौन हुआ शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिन के ब्रेक के बाद अब आगे बढ़ गई है। वहीं इस यात्रा को कई जगहों पर जमकर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। बता दें राहुल गांधी आज सुबह ही अपनी इस यात्रा को उज्जैन से आगे बढ़ गए है। उनके साथ इस यात्रा में दिग्विजय सिंह भी चल रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सेवा दल की टीम के साथ यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। राहुल के साथ बारी-बारी से उज्जैन के स्थानीय नेता भी साथ चल रहे थे। इस यात्रा को अब लोगों के साथ-साथ फिल्मी जगत के कई सितारों का भी साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
यात्रा से जुड़ने वाला हर भारतवासी ख़ास है,
— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 1, 2022
आपका प्रेम और विश्वास ही इस यात्रा की बुनियाद है। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/eLn17kw4Kw
स्वरा भास्कर भी इस यात्रा में हुई शामिल
बता दें इस यात्रा मेें अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी आज शामिल हुई है। वे काफी देर तक राहुल गांधी से बातें करते हुए साथ चलीं। वहीं इस यात्रा का गुरुवार को 83 वां दिन हो रहा है। अब तक 36 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। अब श्रीनगर तक पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है। इसके साथ ही यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी।