राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, सड़क पर उतरकर जगह-जगह किया प्रदर्शन

Congress
Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, “हम राहुल गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है…”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
रवनीत सिंह बिट्टू का बयान
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर वन बताया था। जिसके बाद से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को दी मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप