Delhi NCRविदेश

Putin India Visit : पुतिन का भारत दौरा आज, किस समय पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी संग आलीशान डिनर

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। यूक्रेन युद्ध के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। IGI एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत होगा। कयास लगाए जा रहें है कि पुतिन 6:30 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे। यह यात्रा 2 दिनों की होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री निवास, भारत मंडपम और राष्ट्रपति भवन तक सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। शहर के कई इलाकों में पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।

राष्ट्रपति पुतिन संग PM मोदी की बैठक

कल दोपहर के समय हैदराबाद हाउस में भारत-रूस का 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विस्तृत बैठक होगी। दोनों देश राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति और मानवीय क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में अहम रक्षा समझौतों पर चर्चा होगीं, जिनमें SU-57 लड़ाकू विमान, S-500 मिसाइल सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण जैसे विषय शामिल हैं। दोनों नेता व्यापार असंतुलन को सुधारने पर भी वार्ता करेंगे।

पुतिन का भारत दौरा होगा अहम

चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस समय बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया में आर्थिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। उनका कहना है कि भारत और रूस के रिश्ते पिछले 70 साल से मजबूत रहे हैं।

रूस की यूरोप के साथ दिक्कतें और उस पर लगे प्रतिबंधों की वजह से हालात नाजुक बने हुए हैं, और भारत पर भी रूस से जुड़े फैसलों को लेकर इंटरनेशनल प्रेशर रहता है। रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देश एक-दूसरे का खुलकर सपोर्ट करते हैं। भारत-रूस व्यापार में बड़ा अंतर है, जिसे कम करने की जरूरत है। भारत के लिए यह दौरा कई मायनों में अहम है।

कल राजघाट जाएंगे पुतिन

5 दिसंबर सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज के नीचे पुतिन का स्वागत किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय भवन में पुतिन से मिलकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। इसके बाद पुतिन राजघाट जाएंगे। वहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और उनकी समाधि पर फूल चढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में साइको किलर का पर्दाफाश, बेटे सहित 3 बच्चियों की ली जान, ये वजह आई सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button