
खास बातें
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Oath Taking Ceremony Live: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे।
Pushkar Singh Dhami Sapath Live:
2.55PM: चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने ली शपथ
विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है।
2.52PM: सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली
नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली।
2.55PM: गणेश जोशी और धन सिंह रावत ली शपथ
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
2.47PM: प्रेम चंद अग्रवाल ने ली शपथ
प्रेम चंद अग्रवाल ने भी मंत्री पद के रूप में शपथ लिया। उन्होंने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
2.43PM: सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
2.40PM: पुष्कर सिंह धामी ने लिया शपथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने शपथ लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड के विकास के लिए पूरी मेहनत के कार्य करूंगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
2.33PM: स्टेज पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज पर पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मंच पर मौजूद हैं।
2.30PM: लगे योगी-योगी के नारे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहंचते ही योगी-योगी के नारे लगे। पूरे परेड ग्राउंड में योगी-योगी का नारा लगा। समारोह स्थल पर चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य सहित तमाम संत भी मौजूद हैं।
2.20PM: शपथ के कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं धामी
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। खबर है कि धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं।
2.04PM: राजनाथ सिंह, गडकरी और योगी समेत कई नेता पहुंचे
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट समेत कई बड़े नेता देहरादून पहुंचे।
1.55PM: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आज 9 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जो लोग शपथ लेने वाले हैं उनमें सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी शपथ ले सकते हैं।