
Punjab : 21 दिसंबर को पटियाला नगर निगम चुनाव होने जा रहें हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। जिसके लिए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विधायक रंधावा बड़े काफिले के साथ पटियाला पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पार्टी के उम्मीदवारों के लिए एक शो का आयोजन किया था।
इस दौरान विधायक रंधावा ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू का बटन दबाने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का चुनाव निशान जो स्वच्छ और कुशल शासन के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने पटियाला के लोगों से एकजुट हो मतदान करने आम आदमी पार्टी द्वारा शासित नगर निगम बनाने की अपील की, जो शहर की भलाई के लिए काम कर सके। उन्होंने कहा पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाली आम आदमी पार्टी पटियाला में लोकप्रियता हासिल कर रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव पटियाला शहर के लिए महत्वपूर्ण है और आम आदमी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में, आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करने और एक ऐसा निगम बनाने को लेकर आश्वस्त है, जो वास्तव में लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी का एकता और प्रगति का संदेश नागरिकों को पसंद आया है और वे पार्टी के उमीदवारों के हक में 21 दिसंबर को मतदान करने के लिए उत्सुक हैं।
पटियाला नगर निगम चुनाव शहर के लिए एक महत्वपूर्ण है और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्ति से वर्करों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के अभियान ने पहले ही पार्टी उमीदवारों ने लोगों का समर्थन प्राप्त कर लिया है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आ रहा है, सभी की निगाहें पटियाला पर हैं, और नागरिक अपने वोट डालने और अपने शहर के भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
Punjab : फरिश्ते योजना के तहत 223 दुर्घटना पीड़ितों का हुआ मुफ्त इलाज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप