Punjab : CM भगवंत सिंह मान ने अबोहर शहर के लोगों को 119.16 करोड़ रुपये की दी सौगात, बोले – ‘मील का पत्थर साबित…’

Punjab : अबोहर शहर के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना जनता को समर्पित की इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं शहरवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। 92.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना 100 प्रतिशत जनसंख्या को लाभान्वित करेगी
उन्होंने कहा कि इससे शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। 119.16 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के 1.5 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ और सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 3.50 एमजीडी क्षमता वाली स्वचालित जल आपूर्ति परियोजना लोगों को नहरी जल की आपूर्ति करेगी।
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हर शहर के नागरिकों को बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आगे मुख्यमंत्री ने बताया कि 27.06 करोड़ रुपये की लागत वाली जल आपूर्ति परियोजना अबोहर शहर की 100 प्रतिशत आबादी की जल आवश्यकताओं को पूरा करेगी। 92.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना 100 प्रतिशत जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये परियोजनाएं पूरे सीमावर्ती क्षेत्र, विशेष रूप से अबोहर में, प्रगति और खुशहाली लाने में सहायक साबित होंगी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप