
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में सोमवार को बेटी का जन्म हुआ है। तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। आपको बता दें कि उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है।
उन्होंने लिखा है, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, सुरभि-मनोज तिवारी।” मनोज तिवारी की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari(@ManojTiwariMP) December 12, 2022
बता दें कि मनोज तिवारी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी की ‘गोद भराई’ का एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सुरभि के बेबी शावर का खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
रेड लहंगे में सुरभि तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं।