MP सरकार की शुरु होगी विकास यात्रा, 21 दिनों में 5 करोड़ लोगों को करेगी शामिल

Credits: ANI

Share

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) आज शिवराज सरकार की विकास यात्रा का आगाज होने जा रहा है। आपको बता दें कि ये यात्रा करीबन 21 दिन तक चलेगी, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के गांव और वर्ड की यात्रा की जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भिंड से शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, भाजपा MP प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा अपने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के काटने से विकास यात्रा में सम्मिलित होंगे।

MP सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान

विकास यात्रा के संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। आपको बता दें उन्होंने कहा है कि आज संत रविदास जयंती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज संत रविदास जयंती है। हम संत रविदास के चरणों में प्रणाम करते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार ऐसा ही राज बनाने की कोशिश कर रही है।” सीएम ने आगे बताया है कि संत रविदास जयंती के उपलक्ष में हर पंचायत में समारोह हो रहे हैं। उन्होंने ये जानकारी दी है कि 8 फ़रवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ भी होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। आज भिंड में चंबल संभाग के तीनों जिलों के 3 लाख 77 हजार 825 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण होगा। 397 करोड़ 93 लाख की राशि के भूमिपूजन और लोकार्पण होंगे। आज से प्रदेश भर में विकास यात्राएं शुरू हो रही हैं। किसी योजना से यदि कोई व्यक्ति छूट गया है, तो हम उन्हें जोड़ेंगे। जिंदगी सुरक्षित करने के लिए हम बीमा योजनाओं के फार्म भराएंगे। ये जनता की सेवा का बड़ा अभियान है। विकास का मतलब मनुष्य का भी विकास हो। आज में भिंड जा रहा हूं। प्रदेश अध्यक्ष आज कटनी में रहेंगे। अलग -अलग जिलों में अलग-अलग नेता इसमें शामिल होंगे।”

विकास यात्रा में किए जाएंगे ये काम

गौरतलब है कि विकास यात्रा में भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि 21 दिनों तक चलने वाली इस विकास यात्रा में करीबन 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। विकास यात्रा में सरकार करेगी ये काम:

  • जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा।
  • जिन योजनाओं पर काम करना है, उनके सरकार भूमिपूजन करेगी।
  • केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से छूटे हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा।
  • सरकार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र देगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र, 1070 मंडल, 64,100 बूथ हैं। इन्हें सरकार 21 दिनों में कवर करेगी।

ये भी पढ़ें: Rewa: नाबालिग ने 58 वर्षीय महिला को उतारा मौत के घाट, शव के साथ किया रेप