Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, कहा – अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय

Share

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हो चुकी है। इसी के साथ भारत ने चांद तक पहुंचने की तरफ अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च किया गया।

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

भारत अब दुनियाभर में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के काफी करीब है। अगर चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सेफ लैंडिंग हो जाती है तो भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है।

वहीं इसरो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सफल लाॅन्चिंग, चांद की तरफ भारत का एक और ऐतिहासिक कदम