Advertisement

Chandrayaan-3 की सफल लाॅन्चिंग, चांद की तरफ भारत का एक और ऐतिहासिक कदम

Share
Advertisement

भारत ने चांद तक पहुंचने की तरफ अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च किया गया। काउंटडाउन के बाद सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 रॉकेट की लॉन्चिंग हुई और इसे अंतरिक्ष में भेजा गया। जिसके बाद भारत अब दुनियाभर में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के काफी करीब है। अगर चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सेफ लैंडिंग हो जाती है तो भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है।

Advertisement

अब सेफ लैंडिंग की तैयारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से इस लॉन्चिंग को लेकर बताया गया कि तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम पलों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। क्रैश लैंडिंग के चलते ये मिशन सफल नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: 13 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO चीफ बोले- हम सॉफ्ट लैंडिंग में होंगे सक्षम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *