PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का ‘मिशन साउथ’, शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में हुए शामिल
PM Modi in Kerala: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी केरल दौरे पर हैं। PM मोदी ने केरल के गुरुवायूर मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर में पूजा की। उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड से जुड़े 4000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया।
PM Modi in Kerala: शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हुए PM
केरल के कोच्चि (Kochi) 4000 करोड़ की सौगात देने के बाद पीएम मोदी शक्तिकेंद्र सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए भारी संख्या में सभी कार्यकर्ता जुटे। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया है।
‘देशभक्ति के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को करता हूं नमन’
पीएम ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं को धन्वाद कहा। पीएम ने कहा कि ‘केरल में भाजपा को सशक्त करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं के सामने आना मेरे लिए सुखद होता है। राजनीतिक हिंसा के बीच भी अपनी विचारधारा और देशभक्ति के प्रति समर्पित रहने वाली कार्यकर्ताओं की पीढ़ी को मैं आज नमन करता हूं।‘
‘वोटर्स को बताएं देश की ताकत’
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को काम दिया की हर एक कार्यकर्ता जनता को लोकसभा चुनाव की जानकारी दें। पीएम मोदी ने कहा, ‘लोकसभा के चुनाव देश की सरकार चुनने के लिए है, यह बात आपको(कार्यकर्ता) हर वोटर तक पहुंचानी है। भारत सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा की होती है। हमें वोटर को बताना चाहिए कि 10 वर्ष पहले जब देश में एक कमजोर सरकार थी तो आए दिन आतंकी हमले होते थे। इसका असर देश पर पड़ता था, आज भारत को दुनिया विश्व मित्र के रूप में देख रही है। गल्फ देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी मिला है।’
‘आयुष्मान भारत योजना का जनता को मिला लाभ’
पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की भी बात की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलने से देश के लोगों को एक लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है। जन औषधि केंद्रों से 80%छूट पर दवाई लेने से देश के लोगों के 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक बचे हैं।
ये भी पढ़ें: Aligarh: कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar